breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

तमंचे के बल पर युवती को डराने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तमंचे के बल पर युवती को डराने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून।आज दिनांक 18.08.2024 को वादिनी निवासी कालसी देहरादून अपने परिवारजनो के साथ एक अभियुक्त को लेकर कोतवाली विकासनगर आयी तथा एक प्रार्थना पत्र दिया कि आज दिनांक 18/8/2024 को कालसी से विकासनगर आते समय जीवनगढ के पास अभियुक्त सचिन तोमर निवासी ग्राम बाघना थाना/तहसील कालसी जनपद देहरादून द्वारा वादिनी के गाडी से उतरने के पश्चात पैदल जाते समय पहले उसके साथ छेडखानी करते हुए उसे रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु जब उसने इसका विरोध किया तो अभियुक्त द्वारा उसे अपने पास रखे तमंचे को दिखाकर जबरदस्ती उससे दोस्ती करने तथा मना करने जान से मारने की धमकी दी गयी। जिस पर युवती द्वारा अपने परिजनों मौके पर बुला लिया गया, जिनके द्वारा अभियुक्त सचिन तोमर उपरोक्त को मय तमंचे व कारतूस के उक्त स्थान से पकडकर कोतवाली विकासनगर लाया गया। जिस पर अभियुक्त को हिरासत में लेते हुए उसके विरूद्ध मु0अ0सं0: 266/2024 धारा: 126(2)/351(3) भा0न्या0सं0 व  धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। 

नाम पता अभियुक्त

 सचिन तोमर पुत्र हर सिंह निवासी ग्राम बाघना, थाना कालसी, जनपद देहरादून।

बरामदगी

एक अवैध देशी तमंचा 12 बोर मय जिंदा कारतूस