breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

तिब्बती समुदाय की महिलाओं द्वारा एसएसपी देहरादून को राखी बांधकर की उनकी दीर्घायु की कामना

 

तिब्बती समुदाय की महिलाओं द्वारा एसएसपी देहरादून को राखी बांधकर की उनकी दीर्घायु की कामना

महिला सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों पर दून पुलिस का किया धन्यवाद

देहरादून। रीजनल तिब्बतन वूमेन एसोसिएशन देहरादून से आयी बहनों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से शिष्टाचार भेंट की गयी, भेंट के दौरान संस्थान की अध्यक्ष केन्ली डोलमा के साथ आये तिब्बतन महिला शिष्टमंडल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की कलाई पर राखी बांधते हुए उनकी दीर्द्यायु की कामना की गयी।  इस दौरान उपस्थित बहनों द्वारा महिला सुरक्षा के प्रति एसएसपी देहरादून द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया। 

आपसी वार्तालाप के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित महिलाओं से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता अथवा सहयोग के लिए उनसे संपर्क करने हेतु बताया गया, साथ ही जनपद पुलिस के उनकी सहायतार्थ हर कदम पर उनके साथ होने के प्रति उन्हें आश्वस्त किया।