breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि


पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि 
ऑल इंडियन कांग्रेस संगठन ने मनाई राजीव गांधी की जयंती 
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज जाली गांव भारु वाला ग्रांट में उनको श्रद्धांजलि दी गयी। स्वर्गीय राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए ऑल इंडियन कांग्रेस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष गौड ने कहा कि राजीव जी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे। भारत में उन्हें कंप्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन का जनक माना जाता है, स्थानीय स्वराज संस्थानों में 33प्रतिशत आरक्षण दिलवाने का काम इन्होंने ही किया था। मतदाता की उम्र 21 वर्ष से 18 वर्ष करने का श्रेय भी राजीव जी को जाता है। हम उनको शत-शत नमन करते हैं। इस अवसर पर डीएस छेत्री, मन बहादुर राणा, रवि विश्वास राय, सुरेंद्र सिंह थापा, बीना देवी,सुदामा सिंह, डंबर राय ,रुद्र बहादुर भंडारी, इंदिरा आले, हरि आले, पृथ्वी राणा, कैप्टन अशोक लिंबू, कैप्टन इंद्र शाही (सरपंच गोरख संघ), किशन गुरुंग, कैप्टन आर आले, ईश्वर दयाल सैनी,ललित थापा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।