breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

आक्रोश रैली को शिवसेना ने दिया समर्थन!शिव सैनिको ने महिला प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में लिया रैली मे भाग

आक्रोश रैली को शिवसेना ने दिया समर्थन!शिव सैनिको ने महिला प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में लिया रैली मे भाग 

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
देहरादून 21 अगस्त। बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में राजधानी देहरादून मे विशाल आक्रोश रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सभी हिंदू संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग  लिया। रैली में शिवसेना महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती काजल सिंह के नेतृत्व में सभी शिव सैनिकों ने इस आक्रोश रैली को समर्थन दिया और गांधी पार्क से कचहरी तक रैली में भाग लिया। 
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज सुबह 11 बजे समस्त हिन्दू समाज के लोग गांधी पार्क मे एकत्र हुये जहां उन्होंने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में नारे बाजी करते हुये प्रदर्शन किया। इसके उपरांत कचहरी तक आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली में देवभूमि उत्तराखंड के सभी हिंदू समाज के युवकों-युवतियों, साधु संत समाज के साथ ही अनेक सगठनों ने भाग लिया। इस अवसर पर रैली को सम्बोधित करते हुये शिवसेना महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती काजल सिंह ने बांग्लादेश सरकार से दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। रैली में भाग लेने वालों मे मुख्य रूप से देहरादून जिला अध्यक्ष निशा मेहरा, महानगर अध्यक्ष सीता थापा, मनीषा, रीता, सुनीता, जयश्री, स्वीटी, रितिका उपस्थित थी।