breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड प्रदेश के झाला गाँव के स्वच्छता अभियान का किया उल्लेख

प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड प्रदेश के झाला गाँव के स्वच्छता अभियान का किया उल्लेख 
देहरादून।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के 114वें संस्करण में जनपद उत्तरकाशी के सीमावर्ती क्षेत्र के झाला गाँव के युवाओं द्वारा स्वच्छता के लिए संचालित Thank you Nature अभियान का उल्लेख करते हुए इस खास पहल की सराहना की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम में राज्य के उत्तरकाशी के सीमावर्ती गाँव झाला का जिक्र होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि झाला गांव के युवाओं ने अपने गाँव को स्वच्छ रखने के लिए एक खास पहल शुरू की है। वे अपने गाँव में "धन्यवाद प्रकृति अभियान" चला रहे हैं। यह स्वच्छता के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल है।

"धन्यवाद प्रकृति अभियान" के तहत झाला गाँव में रोजाना दो घंटे सफाई की जाती है। गाँव की गलियों में बिखरे हुए कूड़े को समेटकर, उसे, गाँव के बाहर तय जगह पर डाला जाता है। इससे गाँव भी स्वच्छ हो रहा है और लोग जागरूक भी हो रहे हैं।