breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारियों को मिला तोहफा,अपर निदेशक व संयुक्त निदेशक पदों पर हुए प्रमोशन

स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारियों को मिला तोहफा,अपर निदेशक व संयुक्त निदेशक पदों पर हुए प्रमोशन

देहरादून।उत्तराखण्ड सचिवालय में आज स्वास्थ्य सचिव डॉ.आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में डीपीसी की अहम बैठक आहूत की गई। बैठक में महानिदेशक स्वास्थ्य सहित शासन-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। डीपीसी की इस महत्वपूर्ण बैठक में 25 अपर निदेशक व 30 संयुक्त निदेशक के पदों पर डीपीसी की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि चिकित्सकों की मांगों पर शासन हमेशा संवेदनशील रहा है। उन्होंने कहा महानिदेशालय से आए प्रस्ताव में अनेक खामियां थी, जिस वजह से पूरी प्रक्रिया में कुछ समय लग गया। आज डीपीसी की बैठक में 25 अपर निदेशक व 30 संयुक्त निदेशक के पदों पर समिति के द्वारा निर्णय लिया गया है।

डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि इस निर्णय पर जल्द ही विधिवत आदेश भी जारी कर दिया जाएगा। एसडीएसीपी पर भी जल्द निर्णय हो जायेगा। चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर समय-समय पर ठोस कदम उठाये गए हैं। शासन के द्वारा कर्मचारियों के मुद्दे पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।