breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

ट्रांसफर-पोस्टिंग घोटाले के खिलाफ बीजेपी विधायक खोल रहे अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा: विकास नेगी

ट्रांसफर-पोस्टिंग घोटाले के खिलाफ बीजेपी विधायक खोल रहे अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा: विकास नेगी 
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष, विकास नेगी, ने कहा  कि राज्य में बीजेपी के दो विधायकों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सिंचाई विभाग में हुए ट्रांसफर-पोस्टिंग घोटाले की गंभीर शिकायत की है। इन विधायकों ने अपनी सरकार को घेरते हुए भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मुद्दे को उठाया है, जो राज्य के विकास में बाधा पैदा कर रहे हैं।
विकास नेगी ने कहा की यह बेहद शर्मनाक है कि बीजेपी के विधायक खुद अपनी सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार में घोटाले और बेईमानी किस हद तक पहुंच चुकी हैं। कांग्रेस इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती हैं ।
विकास नेगी ने इस घटनाक्रम पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि बीजेपी सरकार में घोटाले और भ्रष्टाचार चरम पर हैं। जब खुद सत्ताधारी पार्टी के विधायक सरकार के खिलाफ खड़े हो रहे हैं, तो यह जनता के सामने सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत है।"
विकास नेगी ने कांग्रेस की ओर से इस मुद्दे को उजागर करने का वादा किया और जनता से अपील की कि वे सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट हों ।