breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

उत्तराखंड विजिलेंस की एक और बड़ी सफलता,आबकारी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार!

उत्तराखंड विजिलेंस की एक और बड़ी सफलता,आबकारी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार!
देहरादून।विजिलेंस उत्तराखण्ड ने कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सतर्कता की टीम ने शक्ति नगर स्थित उनके आवास से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, जयबीर सिंह ने शराब दुकान के निकासी पास न होने का भय दिखाकर रिश्वत की मांग की थी। सतर्कता विभाग ने मौके पर पहुंचकर ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए निरीक्षक को गिरफ्तार किया।

आरोपी जयबीर सिंह की गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम ने उनके आवास की तलाशी ली और चल-अचल संपत्ति की जांच शुरू की। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ जारी है।

निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरुगेसन ने इस सफल ट्रैप ऑपरेशन के लिए टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। विजलेन्स की इस कड़ी कार्रवाई से भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश गया है।