breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

उत्तराखण्ड के औद्योगिक क्षेत्र के विकास में हो रहे व्यापक बदलाव!ऊर्जा विभाग ने मजबूत विद्युत वितरण प्रणाली में सुधार लाने के लिए उठाये अहम कदम!

उत्तराखण्ड के औद्योगिक क्षेत्र के विकास में हो रहे व्यापक बदलाव!ऊर्जा विभाग ने मजबूत विद्युत वितरण प्रणाली में सुधार लाने के लिए उठाये अहम कदम!
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व और निरन्तर प्रयासों से विगत 02 वर्षों में यूपीसीएल द्वारा विद्युत वितरण क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति कर राज्य में लगभग 4000 किमी से अधिक एल.टी. लाइनें बिछाई हैं। प्रदेश के हर गांव, हर घर तक बिजली पहुंचाने के साथ-साथ आम जनता की जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव हुए हैं। उत्तराखण्ड के औद्योगिक क्षेत्र के विकास में हो रहे व्यापक बदलाव को और अधिक गति देने हेतु बिजली वितरण क्षेत्र सुदृढ़ एवं समृद्ध हुआ है।

विगत वर्षों में यूपीसीएल द्वारा एक मजबूत विद्युत वितरण प्रणाली की स्थापना के साथ-साथ परिचालन एवं व्यवसायिक दक्षता में सुधार हेतु अहम कदम उठाये गये हैं। लगातार बढ़ रही मांग की प्रतिपूर्ति करने हेतु यूपीसीएल द्वारा 02 वर्षों में 04 नए 33/11 KV उप-संस्थानों का निर्माण तथा लगभग 242 किमी 33 KV, 2045 किमी 11 KV एवं 4101 किमी एलटी लाईनें प्रदेश भर में स्थापित की गई हैं। प्रदेश भर में सभी पोषकों पर विद्युत संतुलन बनाए रखने हेतु लगभग 8266 वितरण परिवर्तक स्थापित किए गए हैं। साथ ही पिछले 02 वर्ष में 1,89,804 नए विद्युत संयोजन स्थापित किए जा चुके हैं।

उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु भविष्य निधि परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। भारत सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत प्रदेश भर में लगभग 16 लाख उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट प्रीपेड मीटर की स्थापना उपभोक्ताओं के लिए एक वरदान साबित होगा। साथ ही एनर्जी एकाउन्टिंग को बेहतर बनाने हेतु 59212 वितरण परिवर्तक एवं 2602 पोषकों पर भी स्मार्ट मीटर लगाए जायेंगे जिससे बिजली व्यवस्था की डिजिटलीकरण, ऑटोमिशन और दक्षता में बढ़ोत्तरी होगी और विद्युत हानियों को भी कम किया जा सकेगा।