breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

शिव सेना ने मिशन 2027 को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, किन्नर समाज ने की सदस्यता ग्रहण


देहरादून। आज शिव सेना महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती काजल सिंह द्वारा प्राचीन शिव मंदिर बंजारा वाला देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री  एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महायुति द्वारा स्वर्णिम और ऐतिहासिक विजय पर संपूर्ण प्रदेशवासियों की ओर से महायुति गठबंधन को शुभकामनाएं दी गई और इसी कार्यक्रम में शिवसेना पर विश्वास जताते हुए किन्नर समाज द्वारा शिवसेना की सदस्यता ग्रहण करी गई। जिसमे प्रदेश सचिव के पद पर किन्नर अदिति शर्मा के नाम की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती काजल सिंह द्वारा की गई। तथा अन्य सभी किन्नरों को महानगर इकाई में सदस्यता दिलवाई गई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती काजल सिंह द्वारा किन्नर समाज को आश्वासन दिया गया कि समाज की मुख्य धारा में उनको लाया जाएगा और शिवसेना के माध्यम से समाज में उचित मान सम्मान दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती काजल सिंह द्वारा किन्नर अदिति शर्मा  को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करी।शिवसेना में सम्मिलित होने पर किन्नरों में हर्ष और उत्साह व्याप्त था। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रभारी राहुल चौहान मुख्य अतिथि युवा सेवा प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम पंडित उपस्थित रहे और प्रदेश महासचिव श्रीमती यशोदा अग्रवाल,जिला अध्यक्ष देहरादून श्रीमती निशा मेहरा, जिला अध्यक्ष हरिद्वार श्रीमती रीना शर्मा, महानगर अध्यक्ष देहरादून श्रीमती सीता थापा, महानगर सचिव आशा सजवान,अरुणा अग्रवाल, अनुष्का किन्नर, सूमी राजपूत, डिम्पल किन्नर, अर्पिता, कामिनी जोशी, रीता शर्मा, सरिता चौधरी, नेहा सिंह, आदि दर्जनों महिलाएं उपस्थिति रही।