breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव:आईपीएस दीपम सेठ की उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक बनने की चर्चा तेज


देहरादून।उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपम सेथ समय से पहले प्रतिनियुक्ति से लौट रहे हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार, सेठ जनवरी 2025 में डीजीपी रैंक पर पदोन्नत होंगे।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी पत्र में, सेठ के अनुरोध पर उन्हें अपर महानिदेशक एसएसपी के पद से रिलीव किया गया है। इस खबर के बाद उत्तराखंड में स्थाई डीजीपी की ताजपोशी की चर्चा तेज हो गई है। वर्तमान में, 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

पिछले अक्टूबर में यूपीएससी बोर्ड ने डीजीपी पद पर पदोन्नति के लिए सात नामों पर विचार किया था, लेकिन अभिनव कुमार का नाम उनके मूल कैडर उत्तर प्रदेश के कारण अस्वीकार कर दिया था। इससे नई कवायद शुरू हुई और अब दीपम सेठ की समय से पहले वापसी को अगला पुलिस महानिदेशक बनने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।