breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

बीएसएफ आईजी राजा बाबू सिंह ने स्वच्छ गंगा मिशन यात्रा को दी हरी झंड़ी! 2500 किलोमीटर की यात्रा अविरल गंगा व महिला सशक्तिकरण का देगी संदेश

बीएसएफ आईजी राजा बाबू सिंह ने स्वच्छ गंगा मिशन यात्रा को दी हरी झंड़ी! 2500 किलोमीटर की यात्रा अविरल गंगा व महिला सशक्तिकरण का देगी संदेश 

देहरादून।बीएसएफ और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की महिला राफ्टिंग टीम पहली बार आज शनिवार को देवप्रयाग संगम से गंगा सागर की यात्रा पर निकली। स्वच्छ गंगा अविरल गंगा व महिला सशक्तिकरण का संदेश देते अभियान को बीएसएफ के महानिरीक्षक राजा बाबू सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। गंगासागर तक के 2500 किलोमीटर के साहसिक अभियान में राफ्टिंग दल देवप्रयाग से पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर की दूरी 53 दिन में तय करेगा। अभियान का समापन 24 अक्टूबर को होगा। 

इस अवसर पर बीएसएफ के आईजी राजा बाबू सिंह ने कहा कि यह भारत की पहली महिला टीम है जो इस तरह के साहसिक कार्यक्रम का हिस्सा बनी है।  देश में महिला सशक्तिकरण की पहचान  इस अभियान में  बीस महिला जवान शामिल हैं ।जिन्हाेंने इसके लिए छह हफ्तों का विशेष प्रशिक्षण लिया है। उन्होंने कहा कि गंगा भारत की पवित्र नदी है इसको स्वच्छ व अविरल रखना हमारा संकल्प है। उन्होंने इसे अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि 2015 में आईटीबीपी ने देवप्रयाग से राफ्टिंग की शुरुआत की थी और आज पहली बार बीएसएफ की महिला राफ्टिंग अभियान की शुरुआत करने का अवसर उन्हें मिला है।

 दो राफ्टों के साथ चलने वाले इस अभियान में गंगा तट से लगे 43 नगरों में स्वच्छ गंगा अविरल गंगा का संदेश भी नई पीढ़ी को दिया जायेगा। 24 दिसम्बर तक चलने वाले अभियान में सुरक्षा की दृष्टि से द्वितीय कमान अधिकारी मनोज सुंदरियाल की अगुवाई में भी एक टीम साथ चलेगी।  अभियान की शुरुआत पर श्री रघुनाथ परिसर के छात्रों द्वारा स्वस्ति वाचन भी किया गया।