breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

यूपीसीएल विद्युत सेवाओं को कर रहा मजबूत,कॉल सेंटर में प्राप्त प्रतिदिन 500 से अधिक उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा एवं उनके मूल मंत्र सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण को आधार बनाकर उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) द्वारा विभिन्न माध्यमों से विद्युत उपभोक्ताओं की सेवाओं को और बेहतर बनाया जा रहा है। जिनमें केन्द्रीयकृत कॉल सेण्टर का संचालन, उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाइल एप तथा मेगा कैम्प/शिविरों का आयोजन इत्यादि शामिल है। उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी समस्याओं के त्वरित गति से समाधान हेतु यूपीसीएल मुख्यालय स्थित 24X7 केन्द्रीयकृत कॉल सेंटर का नियमित रूप से संचालन किया जा रहा है। कॉल सेंटर में लगातार 03 शिफ्ट में कार्य किया जाता है। वर्तमान में सेंटर में 105 CSR (Consumer Service Representative) कार्यरत है। जिनमें 63 पुरुष और 42 महिला ऑपरेटर शामिल हैं। अब उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर सम्पर्क कर स्मार्ट मीटर प्रणाली से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सेंटर में पूरे प्रदेश से आने वाली बिजली सम्बन्धी शिकायतों का अनुश्रवण किया जाता है और संबंधित विभाग को कार्रवाई  हेतु अग्रेसित कर दिया जाता है। उपभोक्ता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के साथ ही शिकायत संख्या जनरेट कर दी जाती है तथा उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाइल एप्लिकेशन द्वारा अपनी शिकायत को ट्रैक कर स्टेटस की जानकारी भी ले सकते हैं। स्वयं सेवा मोबाइल एप के अलावा भी उपभोक्ता विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों जैसे यूपीसीएल की वेबसाइट (www.upcl.org), ई-मेल (customercare@upcl.org) एवं टोल फ्री नं0 1912 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। केन्द्रीयकृत कॉल सेंटर के माध्यम से प्रतिदिन 500 से अधिक उपभोक्ता अपनी विद्युत संबंधित समस्याओं का समाधान पा रहे हैं। नवंबर माह तक बाधित विद्युत आपूर्ति से संबंधित प्राप्त सभी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर शून्य किया जा चुका है तथा शेष वाणिज्यिक एवं लाइन शिफ्टिंग, मीटर बदलना, लम्बे स्पानों में पोल लगाना इत्यादि से जुड़ी शिकायतों का आगामी दिनों में समयबद्ध रूप से निस्तारण किया जायेगा। उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान ना होने की स्थिति में उपभोक्तागण यूपीसीएल के स्थानीय शिकायत केन्द्रों पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा प्रबन्ध निदेशक, यू०पी०सी०एल० द्वारा समस्त क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी उपभोक्ता सेवा केन्द्रों/राजस्व संग्रहण केन्द्रों पर दिव्यांगजनों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए केन्द्रों में सुरक्षित एवं आरामदायक बैठने का स्थान, बिल जमा करने के लिए पृथक लाइन तथा बिजली से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने हेतु आवश्यक कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित करें।