breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने राज्य में आधुनिक राफ़्टिंग बेस स्टेशन के लिए 100 करोड़ स्वीकृत किए जाने प्रधानमंत्री का किया आभार व्यक्त

उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने राज्य में आधुनिक राफ़्टिंग बेस स्टेशन के लिए 100 करोड़ स्वीकृत किए जाने प्रधानमंत्री का किया आभार व्यक्त
देहरादून।केंद्र सरकार द्वारा पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के अंतर्गत ऋषिकेश में आधुनिक राफ़्टिंग बेस स्टेशन हेतु ₹100 करोड़ स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पयर्टन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन में उत्तराखण्ड के लिए विशेष स्थान है। यही कारण है कि केंद्र में मोदी जी की सरकार बनने के बाद उत्तराखण्ड को हर स्तर पर सहयोग मिल रहा है। चारधाम यात्रा मार्ग, कर्णप्रयाग रेल लाइन से लेकर हमारे प्रमुख तीर्थ स्थलों पर हो रहे विकास कार्य इसके उदाहरण है। अब मोदी जी ने ऋषिकेश के लिए ₹100 करोड़ की विकास परियोजना को मंजूरी प्रदान कर उत्तराखण्ड के लोगों को एक और उपहार दिया है। इसके लिए उत्तराखण्डवासी उनके हमेशा आभारी रहेंगे।