सीएम धामी ने खटीमा कैम्प कार्यालय में जन संवाद का सुनी जन समस्याएं!मौजूदा संबंधित अधिकारियों को निराकरण के दिए कड़े निर्देश
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैम्प कार्यालय खटीमा में आम जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के निस्तारण हेत जरूरी निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान अधिकारियों का नैतिक दायित्व है। आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान हो इस पर भी अधिकारियों को विशेष ध्यान देना होगा।
