breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में कृषि, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले का किया शुभारंभ! 18 महत्वपूर्ण परियोजनाओं के शिलान्यास सहित करोड़ों की योजनाओं का किया लोकार्पण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्यालसौड़, उखीमठ, रुद्रप्रयाग में कृषि, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले का शुभारंभ कर लगभग ₹47.43 करोड़ की 18 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास एवं ₹1.23 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान किए गए आत्मीय स्वागत हेतु क्षेत्रीय जनता का सहृदय आभार!

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र की आर्थिकी का मुख्य आधार चारधाम यात्रा है, और शीतकालीन यात्रा के शुभारंभ से यहां रहने वाले लोगों की आर्थिकी को और अधिक मजबूती मिलेगी। हमारा मुख्य उद्देश्य है कि यह यात्रा पूरे वर्ष यानी 12 महीने चले, ताकि क्षेत्र के लोगों को निरंतर आर्थिक लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने देश-विदेश के पर्यटकों से अपील है कि आप सभी शीतकालीन यात्रा पर प्रदेश में आएं और चारधाम के शीतकालीन गद्दीस्थल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें। इसके साथ ही, गोपीनाथ, औली, पांडुकेश्वर, चोपता, जोशीमठ, कल्पेश्वर, त्रियुगीनारायण, कालीमठ, देवरियाताल, हर्षिल, नेलांग वैली, हरकीदून, हनोल, श्री शक्ति माता मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, टिहरी लेक, कार्तिकेय स्वामी समेत विभिन्न पर्यटक स्थलों, तीर्थस्थलों व ट्रैकिंग रूट का भ्रमण करें, ताकि पर्यटन उद्योग को भी प्रोत्साहन मिले और क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण हो सके।