breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

द्रोणनगरी में निकली विशाल आक्रोश रैली,शिव सैनिकों ने दिया समर्थन

देहरादून, 10 दिसंबर। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के मानवअधिकारों की रक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर समस्त उत्तराखंड शिवसेना के शिव सैनिको ने महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती काजल सिंह के नेतृत्व में विशाल रैली के रूप में रेंजर्स ग्राउंड पहुंचे। जहां से उन्होंने जन आक्रोश रैली में सम्मिलित होकर एकजुटता का परिचय दिया। आज  प्रातः 10: 30 बजे से जन आक्रोश रैली ने रेंजर्स कॉलेज से जिला अधिकारी कार्यालय के लिये कूच किया, जिसमे अनेक सगठनों ने भाग लिया। सभी संगठनो ने अपने-अपने स्तर से एक ज्ञापन भी राष्ट्रपति एवं प्रधान मंत्री के लिए जिलाधिकारी को सौंपें। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती काजल सिंह ने कहा की बांग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न, हत्याएं, महिलाओं पर अत्याचार, जबरन धर्मांतरण, धार्मिक स्थलों की तोड़फोड़, व्यावसायिक स्थलों की लूट तथा निर्मम हत्याएँ की  हज़ारों घटनायें पूरी इंसानियत को शर्मसार करती है। आक्रोश रैली को अपना समर्थन प्रदान करने हुये महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती काजल सिंह ने कहा की आज अपनी आवाज़ को हमे  संयुक्त राष्ट्र तक पहुंचना होगा, तभी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के मानवअधिकारों की रक्षा हो पायेगी। बांग्लादेश में हिंदुओं एवं अन्य अल्पसंख्य समुदाय के साथ जो अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है उसके लिए भारत सरकार को भी अपने अल्पसंख्यक समुदाय का जीवन बचाने हेतु ठोस कार्यवाही करने की अति आवश्यकता है। बांग्लादेश में हो रहे ऐसे अमानवीय कृत्यों पर एवं व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर हो रही लूट एवं आगजनी करने पर रोष प्रकट किया तथा तुरंत रोक की मांग भी की गई। प्रदर्शन में शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती काजल सिंह, जिला अध्यक्ष देहरादून श्रीमती निशा मेहरा, प्रदेश सचिव अदिति शर्मा, महानगर अध्यक्ष श्रीमती सीता थापा, जिला सचिव कुमारी मनीषा आदि उपस्थित रहे।