breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

पेयजल सचिव ने चम्पावत के गतिमान कार्यों को लेकर की आला अधिकारियों की समीक्षा! जल जीवन मिशन में तेजी लाने के दिए कड़े निर्देश

देहरादून। पेयजल सचिव शैलेश बगौली ने आज जनपद चम्पावत में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत गतिमान कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जिलाधिकारी चम्पावत, प्रबन्ध निदेशक, जल निगम, मुख्य महाप्रबन्धक, जल संस्थान एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान सचिव ने कार्यों के सम्पादन में तेजी लाने एवं भौतिक रूप से एकपूर्ण कार्यों के लेखाबन्दी करने के निर्देश दिए। 
द्वितीय चरण के गतिमान कार्यों में थर्ड पार्टी गुणवत्ता एजेंसियों द्वारा इंगित बिन्दुओं के निराकरण में धीमी प्रगति पर रोष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने 15 दिन के भीतर निराकरण करते हुए आख्या उपलब्ध कराने तथा 20 दिन के भीतर उक्त के सम्बन्ध में बैठक करने के निर्देश दिए।