breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

मुख्य सचिव ने गृहमंत्री के आगमन से पहले ली अधिकारियों की बैठक


मुख्य सचिव ने गृहमंत्री के आगमन से पहले ली अधिकारियों की बैठक
देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने गृह मंत्री अमित शाह के मसूरी भ्रमण से पहले सुरक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक ले जरूरी दिशा निर्देश दिये। आज यहां मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने केन्द्रीय गृह मंत्री के 28 नवम्बर को लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी, मसूरी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक की। मुख्य सचिव ने आयुक्त गढ़वाल मण्डल, पुलिस उप निरीक्षक गढ़वाल रेंज, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून सहित सभी संबंधित अधिकारीयों को समस्त व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, एडीजी ए पी अंशुमान, आईजी के एस नगन्याल, सचिव पंकज कुमार पाण्डेय, दीपेन्द्र चौधरी, डा. आर राजेश कुमार, विनोद कुमार सुमन, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर सचिव श्रीमती सोनिका सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।