कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक! सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानों में महिलाओं के 33% आरक्षण पर भी हुई चर्चा
देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव, आयुक्त व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर महकमे से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा की।
बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मुफ्त गैस सिलेंडर रीफिलिंग योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी हस्तांतरण में किसी भी प्रकार का विलंब ना हो और लाभार्थियों को इसका समुचित लाभ मिले।
इसके अतिरिक्त बैठक मे NFSA के तहत डोर स्टेप डिलीवरी करने वाले राशन ठेकेदारों के ढुलान भाड़े का भुगतान भी जल्द से जल्द करने के आदेश दिए।
बैठक में सस्ता गल्ला विक्रेताओं की रिक्त बची शेष दुकानों को लेकर महिलाओं के 33% आरक्षण पर भी चर्चा की और इसके प्रस्ताव को जल्द पूरा तैयार करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में प्रमुख सचिव एल फैनई जी, आयुक्त हरिचंद्र सेमवाल जी, अपर आयुक्त श्री पी एस पांगती समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
