breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए यूपीसीएल विभाग हर सम्भव प्रयासरत!विद्युत वितरण तंत्र को कर रहा मजबूत


देहरादून।उत्तराखण्ड प्रदेश की विषम भौगोलिक संरचना तथा मौसम की विपरीत परिस्थितियों में विद्युत वितरण तंत्र को मजबूती देने के लिए उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) द्वारा समय-समय पर आधुनिक तकनीक पर आधारित उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर ऊर्जा क्षेत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु यूपीसीएल हर सम्भव प्रयास कर रहा है। प्रदेश भर में कुछ स्थानों पर खराब पावर फैक्टर (P.F.) तथा मुख्यतः पहाड़ी क्षेत्रों में लम्बे स्पानों के चलते कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती है, जिससे विद्युत आपूर्ति की स्थिति खराब होने की आशंका रहती है। इस हेतु वर्तमान में यूपीसीएल द्वारा प्रदेश भर में कुल 61 नग 33/11 के0वी0 उपसंस्थानों के कुल 101 नग परिवर्तकों के लिये कैपेसिटर बैंक (Capacitor Bank) की स्थापना का कार्य किया जा रहा है। प्रबन्ध निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि पावर सिस्टम नेटवर्क में कैपेसिटर बैंक की स्थापना एक Game Changer Project साबित होगा। यूपीसीएल द्वारा प्रदेश भर में कैपेसिटर बैंक की स्थापना का कार्य मार्च 2025 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। योजना के सफल क्रियान्वयन होने से उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में और सुधार आयेगा। साथ ही वोल्टेज की गुणवत्ता में सुधार होने से प्रदेश में सिंचाई एवं पेयजल परियोजना की दक्षता में भी वृद्धि होगी।

कैपेसिटर बैंक (Capacitor Bank) की स्थापना से उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी, पावर फैक्टर (P.F.) बेहतर होगा, Technical Losses कम करने में मदद मिलेगी, वितरण तंत्र और अधिक सुदृढ़ होगा तथा आउटेज में कमी आयेगी, Line Losses में कमी आयेगी, लाइनों में फॉल्ट की समस्या से निजात मिलेगी और परिवर्तकों के दबाव को कम किया जा सकेगा।