breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

उत्तराखंड के विद्युत उपभोक्ताओं को झेलने पड़ेगी महंगी बिजली की मार,फिर से बढ़ेंगे बिजली के दाम

जितेन्द्र नैय्यर 
देहरादून। उत्तराखंड में बिजली के दाम फिर बढ़ेंगे। यूपीसीएल ने बोर्ड से 12 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव पास करने के बाद पिटीशन उत्तराखंड नियामक आयोग को भेज दी है। आयोग इसका अध्ययन करने के बाद इसे स्वीकार करेगा और आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा। यूपीसीएल को 30 नवंबर तक अपनी पिटीशन फाइल करनी थी लेकिन यूपी के जमाने के 4300 करोड़ के हिसाब की वजह से प्रक्रिया अटक गई थी। निगम की मांग पर नियामक आयोग ने 16 दिसंबर तक और इसके बाद 26 दिसंबर तक का समय दिया था। यूपीसीएल की बोर्ड बैठक में बिजली दरों में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी पर मुहर लग गई। इस आधार पर यूपीसीएल ने नियामक आयोग को अपनी पिटीशन भेज दी है। अब आयोग के विशेषज्ञ इसका अध्ययन कर रहे हैं। सभी पहलुओं को समझने के बाद आयोग इस पिटीशन को स्वीकार करेगा। इसके बाद नियामक आयोग जनसुनवाई करेगा। यहां आने वाले सुझावों के आधार पर आयोग नई विद्युत दरें तय करेगा, जो अगले साल एक अप्रैल से लागू होंगी। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि विद्युत दरों संबंधी प्रस्ताव नियामक आयोग को भेज दिया गया है। यूपीसीएल ने 12 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। यूजेवीएनएल ने अपना टैरिफ 2.33 से बढ़ाकर 2.83 रुपये करने और पिटकुल ने भी बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। तीनों निगमों का मिला दें तो कुल बढ़ोतरी 15 प्रतिशत से ऊपर जा रही है। अब नियामक आयोग को इस पर अंतिम निर्णय लेना है।