मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने शीर्ष नेतृत्व से की मुलाकात!निकाय चुनाव को लेकर की चर्चा
देहरादून।भाजपा मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने धर्मपुर विधायक के निजी आवास पर बुलंदशहर विधायक लक्ष्मीराज सिंह से भेंट कर निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की
इस दौरान सौरभ थपलियाल ने कहा कि राजधानी दून को देश के स्वच्छतम शहरों की सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंचाना उनका लक्ष्य रहेगा।
साथ ही सौरभ थपलियाल ने कहा कि बात चाहे देश की हो, प्रदेश की हो या फिर नगर निकाय की, हर क्षेत्र का विकास भाजपा की प्राथमिकता रही है। उत्तराखण्ड राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन एवं सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनता है तो निश्चित रूप से ट्रिपल इंजन की सरकार विकास कार्यो के नये आयाम स्थापित करेगी। देहरादून को एक आदर्श शहर बनाया जाएगा।
