breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

जनता चाहती है बदलाव : रविन्द्र  सिंह आनन्द

देहरादून। आम आदमी पार्टी से मेयर पद प्रत्याशी रविन्द्र सिंह आनन्द ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वे लोगों से मिल रहे हैं और उनको लोगों का अपार जन समर्थन मिल रहा है। रविन्द्र सिंह आनन्द ने कहा कि वे जहां भी जा रहे हैं सभी जगह एक ही बात है कि जनता  ने भाजपा और कांग्रेस का कार्यकाल देख लिया है और अब जनता बदलाव चाहती है। रविन्द्र आनन्द ने कहा कि जनता के बीच जाकर पता चलता है कि  जनता दोनों ही पार्टियों से त्रस्त है और अब भी उनका विकल्प आम आदमी पार्टी  दे सकती है। उन्होंने कहा कि वह यदि वे मेयर पद पर जीत कर आते हैं तो उनका पहला कार्य 2000 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति करना रहेगा और नगर निगम से ठेका प्रथा समाप्त करना रहेगा। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच भाजपा और कांग्रेस को लेकर जो गुस्सा है वह साफ दिखाई पड़ रहा है, किस तरीके से भाजपा और कांग्रेस ने अब तक जनता को लूटने का काम किया है। स्मार्ट सिटी के नाम पर किस तरीके से लोगों को ठगा गया और करोड़ों के घोटाले किए गए। जनता के पैसे से अपने घर भर गए और करोड़ों करोड़ों के घोटाले किए गए।