breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

राज्यपाल ने दी प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई 

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह का जीवन त्याग, साहस, और पराक्रम की अनुपम मिसाल है। उन्होंने न केवल धर्म, संस्कृति और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया, बल्कि एक आदर्श समाज की स्थापना के लिए सत्य, न्याय और करुणा के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। राज्यपाल ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने आदर्शों और शिक्षाओं के माध्यम से पूरे विश्व को प्रेम, समानता और सेवा का मार्ग दिखाया। उनका जीवन हमें सत्य के मार्ग पर चलने, अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े रहने और समाज में भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन दर्शन और उनकी शिक्षाएं आज भी मानवता के कल्याण के लिए मार्गदर्शक हैं। राज्यपाल ने इस शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के उपदेशों को आत्मसात करें और समाज में शांति, सौहार्द और समर्पण की भावना को बढ़ावा दें।