breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

सीएम ने ट्रेकिंग के दौरान लिया चाय का आनंद                          

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शहंशाही आश्रम, ओल्ड राजपुर (देहरादून) - झड़ीपानी (मसूरी) के बीच ट्रेकिंग के दौरान चाय का आनंद लिया। यात्रा करते हुए मार्ग पर मिले ट्रेकर्स से उनके यात्रा अनुभवों के बारे में जाना और बेहतर पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने के संबंध में कई महत्वपूर्ण सुझाव भी लिए।
उत्तराखण्ड की अद्वितीय सुंदरता, खिली धूप, शांत वातावरण और शुद्ध वायु राज्य को आगंतुकों के लिए आदर्श पर्यटक स्थल बनाती हैं।  यहां की बर्फ से ढकी पहाड़ियों, हरे-भरे जंगलों और विशुद्ध प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव हर पर्यटक को एक अविस्मरणीय यात्रा का एहसास कराता है।
हमारी सरकार उत्तराखण्ड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। शीतकालीन यात्रा इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।