breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया श्री गुरु गोबिन्द सिंह का 358वां प्रकाश पर्व

देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढत बाजार के तत्ववाधान में एवं साध संगत के सहयोग द्वारा श्री गुरु गोबिन्द सिंह का 358वां पावन प्रकाश पर्व गुरुद्वारा रेस कोर्स के खुले पंडाल में श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक कथा-कीर्तन के रूप में मनाया गया। हजारों की संख्या में संगत ने गुरु महाराज को मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रातः श्री सुखमनी साहिब एवं नितनेम, शब्द चैकी एवं अरदास के पश्चात भाई कुलविंदर सिंह माहल, हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर वालों ने आसा दी वार का शब्द ‘तही प्रकाश हमारा भयो पटना शहर वीखे भव लयो’ का गायन कर संगत को निहाल किया। हजुरी रागी भाई गुरदियाल सिंह ने शब्द ‘हम एह काज जगत मो आए’ हजूरी रागी भाई सतवंत सिंह जी ने शब्द ‘गुरसिखां मन बधाइयाँ जिन मेरा सतगुरु डीठा राम राजे’ भाई हरदयाल सिंह जी, हजूरी रागी दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब, वालों ने शब्द ‘तिन धन्य जने दी माओ आये सफल’ से काका तेजस्वीर सिंह और जसकरण, देहरादून वालों ने शब्द ‘जाउ तउ प्रेम खेलन का चाउ’ भाई चरणजीत सिंह जी ने शब्द ‘प्राणी परम् पुरख पग लागों गायन कर संगत को निहाल किया। बच्ची चरणजीत सिंह हजूरी रागी ने परमसुख कौर एवं इशमीत कौर ने ‘करन बंदगी विरले बंदे’ का गायन कर संगत को निहाल किया। ज्ञानी शमशेर सिँह हैड ग्रंथी गु. श्री गुरु सिंह सभा ने गुरु महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु साहिब जी के जीवन प्रेम, संतोख, एवं त्याग की भावना से भरा हुआ था बैसाखी वाले दिन अमृतपान करवा कर जात पात के भेदभाव को खत्म कर दिया। आप ने 14 जंग लड़ी और सभी में जीत प्राप्त की स अपना सम्पूर्ण जीवन एवं परिवार को कौम देश की रक्षा के लिए न्योछावर कर दिया। गुरुद्वारा रेस कोर्स के रागी भाई रूसतम  सिंह ने शब्द राजन के राजा महाराजन के महाराजा का गायन किया। पंडाल को सुन्दर फूलों एवं लाइट से सजाने की निष्काम सेवा स. मनजोत सिंह सपुत्र स. चरणजीत सिंह चन्नी ने की। श्रद्धांलूयों ने जलपान के स्टाल अमृत वेले से लगा रखे थे। संगत के लिए अटूट लंगर की सेवा संगत एवं सेवदारों की जा रही थी। इस अवसर पर सिख सेवक जत्था, गुरमत प्रचार सभा, बेबे नानकी सेवक जत्था, गुरु घर की क्लास, यूनाइटेड सिख फेडरेशन,रेसकोर्स सिख नौजवान जत्था,रणजीत अखाड़ा,बाबा बंदा सिंह बहादुर अखाड़ा,बाबा अजीत सिंह अखाड़ा,भगत पुरन सिंह जत्था व अखाड़ा आदि गुरु घर की सेवा कर गुरु महाराज की खुशियां प्राप्त कर रहे थे। बीजेपी मेयर प्रत्याशी के सौरभ थपियाल, नेहा जोशी,आशोक वर्मा, जोत सिंह बिष्ट ने मत्था टेक गुरु जी का आशीर्वाद लिया एवं संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी। स. देविंदर सिंह मान को गुरु घर से सरोपा भेंट किया गया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, करन महरा प्रदेश अध्यक्ष, विरेंद्र पोखरीयाल कांग्रेस मेयर प्रत्याशी, पूर्व विधायक राजकुमार, अमरजीत सिंह ने संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर गु. श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान स. गुरबक्श सिंह राजन, महासचिव स. गुलजार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, उपप्रधान चरणजीत सिंह चन्नी, कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह, सचिव अमरजीत सिंह छाबड़ा, सतनाम सिंह, गुरदीप सिंह टोनी, देवेंदर सिंह भसीन, गुरप्रीत सिंह जोली, देवेंदर पाल सिंह मोंटी, हरमोहिंदर सिंह, जगजीत सिंह, गुरविंदर सिंह सेठी, अजीत सिंह, जसविंदर सिंह गोगी, अंगदा सिंह, गुनीत सिंह, बलबीर सिंह साहनी, हरप्रीत सिंह, कृपाल सिंह, रणजीत सिंह, आदि उपस्थित थे। मंच का संचालन देवेन्दर सिंह भसीन, सतनाम सिंह ने किया।