breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

एयरपोर्ट की 10 किमी की परिधि तक सभी गार्बेज प्वांईट रिमूव करने के निर्देश

देहरादून।जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण  देहरादून पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। 
    जिलाधिकारी ने बैठक में  हवाई अड्डे के प्रचालन क्षेत्र में बर्ड हिट की घटनाओं एवं वन्यजीवों की गतिविधियों पर नियंत्रण के सम्बन्ध में 10 किमी परिधि के भीतर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने के दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट के समीप बिना एनओसी के हो रहे अनाधिकृत निर्माण पर एसडीएम डोईवाला, एमडीडीए, एयरपोर्ट के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।  
    जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी/प्रशासक नगर पालिका परिषद डोईवाला को क्षेत्र गार्बेज प्वंाईट की नियमित सफाई करवाने के निर्देश दिए। गार्बेज प्ंवाईट वाली जगहों के उपर पक्षियों के मण्डराने से  हवाई जहाज लैडिंग के दौरान टकराने की संभावनाएं बढ जाती हैं, जिस पर हवाई अड्डे के परिधि क्षेत्र में एकत्रित कूड़े का निस्तारण कर गार्बेज प्ंवाई हटाने के निर्देश दिए।
    बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, निदेशक एयरपोर्ट एथ्योरिटी प्रभाकर मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सी.एस रावत, सहायक अभियंता एमडीडीए अतुल गुप्ता, मुख्य सफाई निरीक्षण नगर पालिका परिषद डोईवाला  सचिन सिंह रावत, एसडीएफओ वन अमित सिंह रावत, डीजीएम एयरपोर्ट नितिन कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।