breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

काबुल हाउस पार्किंग निर्माण कार्य जोरों पर!डीएम दून स्वयं कर रहे निर्माण कार्य की मॉनिटिरिंग

तेजी से अपने स्वरुप में विकसित हो रहा काबुल हॉउस सतह पार्किंग
वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग को लेकर युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य जारी
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
देहरादून, 10 जनवरी। शहर में जनमानस को सुगम सुविधा मुहैया कराने में जिलाधिकारी सविन बंसल हर स्तर के कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रहे हैं। काबुल हाउस सतह पार्किंग अपने स्वरूप में विकसित हो रही है जनमानस को  जल्द मिलने जा रही है पार्किंग सुविधा। जिलाधिकारी  के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा शहर में सुगम यातायात व्यवस्था एवं जाम से निजात दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे। शहर में पार्किंग हेतु नये स्थल चिन्हित किए जा रहे। इसी क्रम में काबुल हाउस में पार्किंग निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है,  जिसमें लगभग 350 वाहन पार्क किये जा सकेंगे। करीब 99.35 लाख की लागत से सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित पार्किंग विकसित हो रही हैं, रेखीय विभाग युद्ध स्तर पर  निर्माण कार्य कर रहे हैं।  डीएम स्वयं कर रहे कार्यों की मॉनिटिरिंग। इसके लिए जिलाधिकारी ने स्वंय फील्ड विजिट करते हुए संभावनाएं तलाशी तथा नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी सदर एवं अन्य रेखीय विभागों के अधिकारियों के भ्रमण गतिमान है। ताकि शहर में जाम एवं पार्किंग की समस्या को लेकर सुधारात्मक कार्य धरातल पर किए जा सके।