breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

मुख्य विकास अधिकारी ने सुशासन सप्ताह को लेकर विभागीय अधिकारियों को किया निर्देशित

देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने ऋषिपर्णा सभागार में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम संचालन के लिए लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

19 दिसम्बर  से 24  दिसम्बर 2024  तक सुशासन सप्ताह के रूप में मनाते हुए प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत् बहुउद्देशीय शिविर, सरकार जनता के द्वार, जनता दरबार, सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का निराकरण, तहसील दिवस, गुड गवर्नेंस अभ्यास, सेवा का अधिकार अन्तर्गत कार्यशाला आदि कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया कि कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम अवधि में प्रतिदिन की सूचना मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय को प्रेषित करेंगें ।    

इस अवसर पर  अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, कुमकुम जोशी,  उप नगर आयुक्त गौरव झिसान, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, अधि.अभि विद्युत राकेश कुमार, सिंचाई, लोनिवि सहित समस्त  सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।