breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

"प्रशासन गांव की ओर" अभियान के तहत जिलाधिकारी कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

प्रशासनिक कार्यों को गांवों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने पर विचार-विमर्श
जितेंद्र नैय्यर 
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत "प्रशासन गांव की ओर" अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने संपादित कार्यों की डेटाबेस बनाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म में भी अपलोड करने के दिशा निर्देश दिया। आयोजित कार्यशाला में परियोजना निदेशक विक्रम सिंह एवं जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार ने सयुक्त रूप से जनपद में आयोजित कार्यक्रमों की विस्तार पूर्वक से जानकारी देते हुए कार्यक्रमों को और बेहतर स्वरुप देने हेतु सुझाव दिए। कार्यशाला में संबंधित विभागों से जुड़ी अद्यतन जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के नामित अधिकारी को प्रशासनिक कार्यों को गांवों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन सुनिश्चित करना और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक सुलभ बनाये जाना हैं। कार्यशाला में यह भी बताया गया कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने में सौपे गए दायित्व को सफलता पूर्वक से निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर जनपद के जिला स्तरीय अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों उपस्थित थे।