राज भवन ने खेल विश्वविद्यालय संशोधित अध्यादेश पर लगाई मोहर!पीएम नरेंद्र मोदी का आगामी 28 जनवरी को देवभूमि में आगमन लगभग तय!राष्ट्रीय खेलों का करेंगे उद्घाटन
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के लिए बड़ी खुशी का दिन। राज भवन ने खेल विश्वविद्यालय संशोधित अध्यादेश पर मोहर लगा दी है।
प्रदेश में स्पोर्ट्स साइंस की दिशा में एक नया आयाम जोड़ने और प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के भविष्य को सुगम बनाने के लिए सरकार ने खेल यूनिवर्सिटी बनाने का निर्णय लिया था। इसका संशोधित अध्यादेश हाल ही में कैबिनेट द्वारा राज्यपाल को भेजा गया था, जिसके उपरांत राज्यपाल द्वारा आज संशोधित अध्यादेश को मंजूरी दे दी गयी है।
निश्चित ही अब 28 जनवरी को प्रदेश में होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जा सकेगा।
