breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

शांतिपूर्ण तरीके से चला जनपद में मतदान

देहरादून। आज उत्तराखंड के 11 नगर निगमों समेत 100 निकायों में आज बृहस्पतिवार को मतदाता अपने घरों से बाहर निकलें। बूथों पर मतदाताओं में भारी उत्साह दिखा। बड़कोट नगर पालिका में मतदान शुरू हुआ तो सुबह से ही भीड़ जुट गई। वहीं, मतदाता आईडी को लेकर प्रत्याशियों में विवाद हो गया। इस दौरान समर्थकों और पुलिस प्रशासन के बीच नोकझोंक भी हुई। मतदान को लेकर मतदाताओं में सुबह से ही भारी उत्साह देखने को मिला। पहाड़ से मैदान तक बूथों पर लंबी लाइन लगी रहीं। गौचर पोलिंग बूथ से खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली यहां राजकीय इंटर कालेज गौचर पोलिंग बूथ पर जब 55 वर्षीय आशा देवी निवासी भट्टनगर गौचर की साहसिक महिला, जो फिजिकल प्रतिबंधित हैं और आकार में छोटी हैं, ने पोलिंग बूथ पर पहुँचकर अपने वोट देने का अधिकार उपभोग किया। उनका यह कदम लोकतंत्र में उनकी भागीदारी को दर्शाता है। बूथ पर सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी विजय सिंह ने भी इस अवसर को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने आशा देवी के मतदान के बाद उनका सुंदर चित्र खींचकर उस पल को यादगार बना दिया। यह चित्र न केवल आशा देवी के साहस का प्रतीक है, बल्कि यह भी साबित करता है कि एक सुरक्षित और सहायक वातावरण में हर कोई स्वतंत्रता से अपने मतदान का अधिकार का उपयोग कर सकता है।
वहीं देहरादून में मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने मतदान की लाइन में लगकर अपने नंबर का इंतजार किया और मतदान किया। राजपुर विधायक खजान दास ने लोकतंत्र के इस महापर्व में आज रेसकोर्स स्थित गुरु नानक महिला पब्लिक इंटर कॉलेज में देहरादून के सर्वांगीण विकास हेतु मतदान किया। भाजपा महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने अपने परिवार के साथ मोहकमपुर आईआईपी केंद्रीय विद्यालय में मतदान किया।
पहाड़ से मैदान तक सुबह 8 बजे से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई। इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रतिशत और बढ़ाने पर जोर दिया है। 2008 में राज्य में 60 प्रतिशत, 2013 में 61 प्रतिशत और 2018 में 69.79 प्रतिशत मतदान हुआ था। पिछले छह वर्षों के दौरान राज्य में नगर निगमों की संख्या 11 हो चुकी है। श्रीनगर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ नगर निगमों में पहली बार चुनाव हुये हैं। इससे पहले वे नगर पालिकाएं थीं। मेयर प्रत्याशियों का बैलेट नीले, पार्षद और नगर पालिका व नगर पंचायत में वार्ड सदस्यों के सफेद बैलेट पेपर थे। नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशियों के हरे, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों के बैलेट गुलाबी रंग के थे। बैलेट पर सबसे नीचे नोटा यानी उपरोक्त में से कोई नहीं का विकल्प भी मिला।