breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग के कलेंडर ‘विकसित उत्तराखंड संकल्प से शिखर तक’ का किया विमोचन

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज परिसर में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित 2025 के कलेन्डर ’’विकसित उत्तराखण्ड संकल्प से शिखर तक’’ का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कलेन्डर में प्रकाशित विषयवस्तु के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कलेन्डर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्साहवर्धक संदेश के साथ राज्य के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक, पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाशित कलेन्डर राज्य के नैसर्गिक सौन्दर्य एवं धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देने में मददगार होगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित एकपृष्ठीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ आग्रहों एवं राष्ट्रीय खेलों पर आधारित कलेन्डर का भी विमोचन किया।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, पंकज कुमार पांडेय, विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, विशेष कार्याधिकारी मा. मुख्यमंत्री एस.पी.एस. रावत, अपर सचिव एस.एस. टोलिया, अपर निदेशक सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी, उपनिदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे।