breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

गैस गोदाम पर बड़े ट्रकों से गैस की आपूर्ति प्रतिबन्धित

गैस गोदाम पर बड़े ट्रकों से गैस की आपूर्ति प्रतिबन्धित!
शिकायत सही पाए जाने पर लिया एक्शन बड़े ट्रक किये गए प्रतिबन्धित
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
देहरादून, 31 जनवरी। जिलाधिकारी सविन बसंल के जनता दर्शन कार्यक्रम में फैन्डस कालोनी, तपोवन रोड, रायपुर देहरादून के निवासीगणों द्वारा कालोनी अन्दर गैस गोदाम होने शिकायत की गई थी। जिस पर डीएम ने उप जिलाधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए थे। जनहित एवं सुरक्षा कारणों के दृष्टिगत मै० सहकारी बाजार गैस सेवा, देहरादून के तपोवन रोड़ स्थित गैस गोदाम पर बड़े ट्रकों से गैस की आपूर्ति प्रतिबन्धित की गई है। इण्डेन ऑयल कार्पाेरेशन को विस्फोटक अधिनियम 1884 संगत अधिनियम एवं नियमों का पालन करते हुए सन्दर्भित गैस गोदाम पर तत्काल छोटे ट्रकों (288 गैस सिलेण्डर वाले वाहनों) से ही गैस की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम में 18जनवरी 2025 को जिलाधिकारी सविन बंसल को दिए अपने शिकायती पत्र में  शिकायत की गई है कि तपोवन रोड़ फेन्डस कालोनी के अन्दर इण्डेन गैस का गोदाम है, यह उस समय बना था जब यहाँ कोई मकान नहीं थे। परन्तु आज पूरी कालोनी में मकान बन चुके है और यह घनी आबादी बाला क्षेत्र है। यहाँ गैस गोदाम में रोज बदल-बदल कर ट्रक आते हैं जिसमें लगभग 300-400 सिलेण्डर आते हैं और कालोनी के अन्दर मार्ग संकरा होने के कारण किसी ना किसी घर की बाउण्ड्री व छज्जा तोड़कर नुकसान कर रहे हैं। कालोनी के अन्दर इस तरह का गोदाम जिसमें काफी भरे सिलेण्डर रहते है, जिससे कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है।