वार्ड 15 में भाजपा प्रत्याशी रवि कुमार का जनसंपर्क अभियान जारी,मिल रहा क्षेत्रवासियों का समर्थन
रवि कुमार: करनपुर वार्ड को उत्कृष्ट वार्ड बनाने का लक्ष्य
देहरादून। नगर निकाय चुनावों के मतदान की तारीख नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने जोरो शोरों से जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया।इसी क्रम में वार्ड 15 में भी भाजपा प्रत्याशी रवि कुमार(गोलू) के जनसंपर्क अभियान में तेजी देखने को मिली। क्षेत्रवासियों के मजबूत समूह के साथ प्रत्याशी रवि कुमार घर घर पहुंच उनके पक्ष में वोट डालने की अपील करते नजर आ रहे।इस दौरान मतदाताओं द्वारा भी संपूर्ण समर्थन मिल रहा।
प्रत्याशी रवि कुमार (गोलू) का कहना है कि वह वार्ड 15 को उत्कृष्ट वार्ड बनाने के संकल्प को लेकर की चुनावी मैदान में उतरे है।साथ ही प्रत्याशी रवि कुमार का कहना है कि यदि क्षेत्र की जनता उनपर विश्वास जताते हुए चुनाव में विजयश्री प्रदान करा देती है तो निश्चित रूप से वह करनपुर वार्ड को नगर निगम का उत्कृष्ट वार्ड बनाने में कोई कोर कसर नही छोडेंगे।फिलहाल क्षेत्र की जनता से मिल रहे समर्थन से तो ऐसा प्रतीत होता है कि निश्चित तौर पर वार्ड 15 में कमल खिलना तय है