breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

राज्यपाल को सौंपा आयोग का 23वां वार्षिक प्रतिवेदन 


देहरादून 17 जनवरी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. रवि दत्त गोदियाल और आयोग के अन्य सदस्यों ने राजभवन में शिष्टाचार भेंट कर आयोग का 23वां वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा। इस दौरान उन्होंने आयोग द्वारा वर्षभर में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं, चयन प्रक्रियाओं और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। राज्यपाल ने आयोग की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि लोक सेवा आयोग प्रदेश के प्रशासनिक तंत्र को सुदृढ़ करने में एक महत्वपूर्ण संस्था है। उन्होंने कहा कि आयोग के पास राज्य के लिए उत्कृष्ट और योग्य मानव संसाधन चयनित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि सभी भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्धता को पूर्ण पालन किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आयोग टेक्नोलॉजी और डिजिटल नवाचारों को अपनाते हुए अपनी कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाने के प्रयास करें। इस अवसर पर आयोग के सदस्य अनिल कुमार राणा, श्री मनोज सिंह रावत, श्रीमती नन्दी राजू श्रीवास्तव, डॉ. ऋचा गौड़, सचिव गिरधारी सिंह रावत, परीक्षा नियंत्रक अवधेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।