breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

महाकुंभ की सफाई देख राकेश टिकैत ने कहा, “इतने लोगों के आने के बावजूद व्यवस्थाएं इतनी शानदार

प्रयागराज। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 की तैयारियों और व्यवस्थाओं की तारीफ हर ओर हो रही है। इस बार किसान नेता राकेश टिकैत भी संगम में स्नान करने पहुंचे, जहां उन्होंने योगी सरकार की जमकर तारीफ की। महाकुंभ की सफाई और सुरक्षा देखकर राकेश टिकैत ने कहा, “इतने लोगों के आने के बावजूद व्यवस्थाएं इतनी शानदार हैं। सफाई कर्मचारियों और सरकार को धन्यवाद देना चाहिए। टिकैत ने संगम स्नान के महत्व पर भी जोर देते हुए कहा कि गंगा स्नान से लोग बुरी आदतें छोड़ने की प्रेरणा लेते हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान टिकैत ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया। अखिलेश ने हाल ही में महाकुंभ में भीड़ और सरकारी खर्च को लेकर सवाल उठाए थे। इसका जवाब देते हुए टिकैत ने कहा, अगर भीड़ कम दिख रही है तो अपनी पार्टी से भीड़ भेज दें। सरकार ने रेल, बस और टोल फ्री कर दिया है, जिसे आना है वो आ सकता है। धार्मिक आयोजन पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। राकेश टिकैत जैसे किसान नेता का इस तरह योगी सरकार की तारीफ करना आयोजन की सफलता को और मजबूत करता है। महाकुंभ 2025 को सफल बनाने के लिए प्रशासन और राज्य सरकार की तैयारियां सराहनीय रही हैं। लाखों की संख्या में श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा रहे हैं। आयोजन स्थल पर सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को देखकर श्रद्धालु संतुष्ट नजर आ रहे हैं।