breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

विजन पत्र जारी करने के लिए विजन के साथ अनुभव भी है: रविन्द्र सिंह आनन्द

देहरादून। आम आदमी पार्टी की ओर से मेयर पद प्रत्याशी रविंद्र सिंह आनंद ने आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पत्रकार वार्ता के दौरान कहा की यदि वे मेहर पद पर जीत हासिल करते हैं तो देहरादून के सर्वांगीण विकास एवं उज्जवल भविष्य के लिए कार्य करेंगे । 
उन्होंने कहा कि वे देहरादून में पलें बड़े और यही की गलियों में खेल कर बड़े हुए हैं इसलिए देहरादून की गली गली से वाकिफ है। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनवाते हुए कहा कि जिस प्रकार से शहर की कॉलोनी और मोहल्ले में आए दिन वारदात हो रही है वह काफी चिंताजनक है इसके लिए शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बहुत आवश्यकता है ।

 उन्होंने कहा कि यदि वे जीत दर्ज करते हैं तो शहर में 5 लाख सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे । 

वहीं पार्किंग की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसके लिए 100 वार्ड में 100 गाड़ी हेतु फ्री पार्किंग जोन का निर्माण भी किया जाएगा। इस प्रकार 10000 कार पार्किंग खड़ी करने की समस्या का समाधान भी होगा।

रविंद्र सिंह आनंद ने
 कहा कि यही नहीं उनकी प्राथमिकताओं में कूड़ा निस्तारण की बात भी पुरजोर तरीके से उठाई गई है उन्होंने कहा कि उन्हें मंडी समिति में अध्यक्ष होने के नाते इस बात का पूरा तजुर्बा है कि किस तरीके से कूड़ा निस्तारण पर काम किया जा सकता है उन्होंने वहां पर रहते हुए भी ऑर्गेनिक वेस्ट कंपोस्टर मशीन लगवाई थी और अब वह एक बार फिर यदि जीत कर आते हैं तो कूड़ा निस्तारण के लिए ऑर्गेनिक वेस्ट कंपोस्टर लगाकर शहर वासियों एवं किसानों को मुफ्त खाद मुहैया कराने का काम करेंगे। 

 इसके अलावा उन्होंने युवाओं महिलाओं पुरुषों सभी के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए यह भी कहा कि जहां जहां भी मोहल्लों आदि में पार्क की सुविधा है वहां पर व्यायाम शालाएं,(जिम) फिजियोथैरेपी, योगा सेंटर  आदि की सुविधा निशुल्क दी जाएगी जिससे कि लोग ज्यादा से ज्यादा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे और प्रेरित हो।