breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

आम जन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया बैरियर


आम जन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया बैरियर 
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आम जन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा विधानसभा के आसपास लगने वाले बैरियरों को पहले के मुकाबले ज्यादा खुलवाकर बनाया गया है, जिससे आमजन के साथ- साथ स्कूली वाहन भी बिना किसी परेशानी के आवाजाही कर सके तथा किसी प्रकार के जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके अतिरिक्त एलआईसी बिल्डिंग के पास लगने वाले मुख्य बैरियर से आगे स्लाइडिंग बैरियर लगाकर व्यवस्था को इस प्रकार से बनाया गया है कि धरना प्रदर्शन के दौरान भी बिना किसी परेशानी के उक्त मार्ग से आमजन का आवागमन सुनिश्चित किया जा सके, जबकि पूर्व में धरना प्रदर्शन के दौरान उक्त बैरियर से आम जन का आवागमन प्रतिबंधित किया जाता था।