breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

जिला उज्ज्वला समिति की बैठक संपन्न,15 दिन का नोटिफिकेशन जारी करने के निर्देश


जिला उज्ज्वला समिति की बैठक संपन्न,15 दिन का नोटिफिकेशन जारी करने के निर्देश
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में जिला उज्ज्वला समिति की बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने जिले में उज्ज्वला योजना के तहत घरेलू गैस कनेक्शन धारकों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उपभोक्ताओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बुधवार को जिला कार्यालय में उज्ज्वला समिति की बैठक लेते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा गैस रिफलिंग कराने में दिक्कत आ रही है या ई-केवाईसी नही करा पा रहें है ऐसे उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी (eKYC) पूर्ण करने के लिए 15 दिन का नोटिफिकेशन जारी करने के निर्देश दिए। ताकि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उपभोक्ताओं को मिल सके। यदि निर्धारित समय पर भी  ई-केवाईसी नहीं कराई जाती है, तो उन्हें जागरूक करते हुए सात दिनों का अतिरिक्त अंतिम अवसर दिया जाय। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने गैस गोदामों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन पर भी विशेष ध्यान देने के सख्त निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिए। जिला नोडल अधिकारी (डीएनओ)  देव सिंह रावत ने बताया कि  जिले में कुल 812 उपभोक्ताओं द्वारा गैस कनेक्शन रिफिल नहीं करवाया है। यदि तय समय के भीतर भी सम्बंधित उपभोक्ताओं द्वारा गैस रिफलिंग नही करायी जाती है तो उस दशा में ऐसे गैस कनेक्शन धारकों के गैस कनेक्शन निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।