breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

विधानसभा सत्र:नेता प्रतिपक्ष कंबल ओढ़कर ठिठुरते हुए पहुंचे विधानसभा!सत्ताधारी विधायकों को गैरसैंण में ठंड लगने का कसा तंज

कंबल ओढ़कर ठिठुरते हुए विधानसभा पहुंचे कांग्रेसी विधायक

जितेंद्र नैय्यर 
देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे बजट सत्र में आज कांग्रेस विधायक और उप नेता प्रतिपक्ष भवन कापड़ी मोटे कंबल ओढ़कर विधानसभा पहुंचे और उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सत्ताधारी विधायकों को गैरसैंण में ठंड लगती है, इसलिए उन्होंने गैरसैण को गैर कर दिया है। सरकार के लोगों को ठंड कुछ ज्यादा ही लगती है। जिसकी वजह से सरकार गैरसैंण में विधानसभा सत्र नहीं करवाना चाहती है। गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीषमकालीन राजधानी होने के कारण यह बजट सत्र गैरसैंण में आयोजित किया जाना था। इसी बात का मुद्दा बना कर विपक्षी विधायकों ने सरकार को घेरने का काम किया। पिछले दिनों विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही गैरसैंण कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी विधानसभा सत्र वहां ना कराए जाने पर विरोध जताया था। वहीं दूसरी ओर सत्ता पक्ष के विधायको का कहना था की गैरसैंण विधानसभा में इस वक्त कार्य गतिमान होने के कारण यह सत्र देहरादून में आयोजित करवाया गया है।