मेयर सौरभ थपलियाल ने पर्यावरण मित्रों को स्वच्छता सेनानी पुरस्कार से किया सम्मानित
जितेंद्र नैय्यर
देहरादून। नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम के सफाई निरीक्षकों एवं सुपरवाईजरों की बैठक ली गई। जिसमें शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ एवं प्रभावी बनाये जाने हेतु निर्देश दियें गये साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि अपने-अपने आवंटित वार्डो में नालियों की सफाई, जीवीपी प्वाइंट की सफाई/उनको समाप्त करने हेतु कार्यवाही के साथ-साथ वार्डो में कूडा उठान हेतु संचालित ट्रैक्टर ट्राॅलियों से कूडा उठान की माॅनिटिरिंग करते हुए वार्ड की सफाई हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। उत्कृष्ठ कार्य किये जाने वाले सुपरवाईजरों को नगर निगम द्वारा प्रोत्साहित किया जायेगा। स्वच्छता सेनानी पुरस्कार के अन्तर्गत आज महापौर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त द्वारा तीन पर्यावरण मित्रों को नगद दस हजार दिये गयें।
