breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

राज्यपाल ने किया ‘आत्मा के स्वर’ खण्ड-3 पुस्तक का विमोचन

‘आत्मा के स्वर’ खण्ड-3 पुस्तक राज्यपाल द्वारा दिये गये 108 प्रमुख संबोधनों का संकलन
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस  
देहरादून, 03 फरवरी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राजभवन में ‘आत्मा के स्वर’ खण्ड-3 पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक राज्यपाल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, उत्सवों, दीक्षांत समारोहों आदि में दिए गए 108 प्रमुख संबोधनों का संकलन है। 478 पृष्ठों की पुस्तक के संबोधनों में राज्यपाल के प्रेरणादायक विचार, राष्ट्र सेवा, एआई टेक्नोलॉजी, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, युवा जागरूकता आदि से जुड़े विषयों पर केंद्रित है। आत्मा के स्वर के तीसरे खण्ड में एक नई पहल के रूप में क्यूआर कोड जोड़े गए हैं, जिनकी सहायता से पाठक यूट्यूब पर सीधे संबोधन सुन सकते हैं। इससे पुस्तक डिजिटल रूप से अधिक सुलभ और प्रभावी हो गई है। इससे पूर्व ‘आत्मा के स्वर’ के दो खण्ड पहले ही प्रकाशित हो चुके हैं। राज्यपाल ने इस पुस्तक के प्रकाशन में सहयोग करने वाले राजभवन सूचना परिसर के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय सहित राजभवन सूचना परिसर के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।