breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

साजिश का पर्दाफास करने के लिए तीन सदस्यीय प्रदेश स्तरीय समिति का गठन

साजिश का पर्दाफास करने के लिए तीन सदस्यीय प्रदेश स्तरीय समिति का गठन 
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
देहरादून 4 फरवरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर निकाय चुनाव में वोटर लिस्टों में बडे स्तर पर साजिश के तहत हुई धांधली तथा चिन्हित वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटे जाने की साजिश का पर्दाफास करने के लिए डॉ. प्रेम बहुखंडी, अभिनव थापर एवं एडवोकेट पंकज क्षेत्री की तीन सदस्यीय प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया था। आज उक्त कमेटी की एक बैठक डॉ. प्रेम बहुखंडी के संयोजकत्व में प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें समिति के तीनों सदस्यों डॉ0 प्रेम बहुखंडी, अभिनव थापर एवं एडवोकेट पंकज क्षेत्री ने विभन्न क्षेत्रों में वोटर लिस्टों में हुई गडबडियों की पडताल की तथा पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों एवं पार्टी प्रत्याशियों से अनुरोध किया कि उनके क्षेत्रों में वोटर लिस्टों में हुई धांधली की जानकारी प्रदेश कार्यालय को अति शीघ्र उपलब्ध करायें। समिति के संयोजक डॉ0 प्रेम बहुखंडी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में बडे पैमाने पर वोटर लिस्टों से जानबूझकर चिन्हित वोटरों के नाम काटे जाने पर प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ईगल कमेटी की तर्ज पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों की तीन सदस्यीय प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया था जिसकी आज प्रदेश कार्यालय में पहल बैठक आयोजित की गई है। समिति के सदस्यों ने सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए निष्कर्ष निकाला कि नगर निकाय चुनावों की वोटर लिस्टों में बडे स्तर पर धांधली हुई है तथा जानबूझकर चिन्हित वोटरों के नाम लिस्ट से गायब किये गये हैं जो कि एक गम्भीर मामला है। डॉ. प्रेम बहुखंडी ने कहा कि प्रदेश स्तरीय समिति अतिशीघ्र सभी जिलों से रिपोर्ट एकत्र कर कानूनी पहलुओं पर विचार करते हुए अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा को सौंपेंगी।