
भाजपा प्रदेश कार्यशाला में सम्मिलित हुए पुष्कर सिंह धामी!कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान
देहरादून। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय देहरादून में आयोजित संगठन पर्व-2025 प्रदेश कार्यशाला में सम्मिलित होकर कर्मठ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं डबल इंजन सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार अभूतपूर्व विकास कर रही है यही कारण है कि देश में जहां भी चुनाव हो रहे हैं वहां डबल इंजन की सरकार बन रही है। ये भाजपा के सशक्त नेतृत्व एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि 27 वर्षों के बाद दिल्ली में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा विजयी हुई है।