breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

जहां से की शिक्षा ग्रहण, उसी विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप सम्मानित हुये दून महापौर सौरभ थपलियाल!

जितेंद्र नैय्यर/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
देहरादून, 10 फरवरी। जहां शिक्षा ग्रहण कर देश और समाज के लिए सेवा का जज्बा जागृत हुआ हो, उसी विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप सम्मानित होना गौरव का विषय है। आज प्रधानमंत्री के मन की बात के "परीक्षा पे चर्चा" कार्यक्रम में महापौर देहरादून सौरभ थपलियाल अपने विद्यालय श्री गुरुराम राय इंटर कॉलेज नेहरूग्राम पहुंचे और विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा कर उन्हें प्रोत्साहित किया। मन की बात के "परीक्षा पर चर्चा" कार्यक्रम हेतु विद्यालय में सभी छात्रों ने प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा में कैसे तनाव मुक्त रहें, अपने लक्ष्य कैसे निर्धारित करें, और अपने खान पान का ध्यान रखते हुए पढ़ाई करें  से संबंधित बिंदुओं को  बड़ी स्क्रीन के माध्यम से देखा और आत्मसात किया। इस अवसर पर विद्यालय के सम्मानित शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा विद्यालय के पूर्व छात्र और वर्तमान महानगर के मेयर श्री थपलियाल को सम्मानित किया। मेयर श्री थपलियाल ने सभी के साथ विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर हरित दून के संकल्प के प्रति प्रतिबद्धता  का संदेश भी दिया।