breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

मुख्यमंत्री ने किया फिल्म् "फॉयर वॉरियरर्स " का ट्रेलर लॉन्च


मुख्यमंत्री ने किया फिल्म् "फॉयर वॉरियरर्स " का ट्रेलर लॉन्च 
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
देहरादून 11 मार्च। वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान में जलवायु परिवर्तन पर आयोजित सेमिनार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीतलाखेत मॉडल से प्रेरित एवं महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म् "फॉयर वॉरियरर्स " का ट्रेलर लॉन्च किया। ये फिल्म सर्मपित है उन गुमनाम योद्धाओं को जो अपनी मॉं वसुंधरा, देवतुल्य वनों, और असंख्य पषु-पक्षियों आदि की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी तक लगा देते हैं। ये फिल्म एक कोशिश है उन योद्धाओं के संधर्श को जानने की, उनकी कुर्बानी को समझने की। इस फिल्म का उद्देश्य वनाग्नि के प्रति समाज को जागरूक, संवेदनशील और जिम्मेदार बनाना ताकि प्रहरी और रक्षक के रूप में वो एक सक्रिय भूमिका निभा सकें। इस फिल्म का निर्माण स्टार फॉर्चून प्रोडक्शन के तहत रियलिटी फिल्मस् के द्वारा किया गया है जिसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया है, विचार एंव कहानी टी.आर.बीजू लाल, गीत ऋृतुराज, गायक टी.आर.बीजू लाल, छायांकन मनोज सती, सम्पादन आयुश्मान,  प्रोडकशन संजय मैठाणी। इस फिल्म की अवधि 40 मिनट है एवं इस फिल्म में नैनीताल के कलाकार राजेश आर्य, मनोज शाह, पवन आर्य, देवेन्द्र बिष्ट, शम्भू दत्त साहिल, नीलम वर्मा, हर्षिता कोहली, देवेन्द्र रावत और मुकेश दस्माना ने अभिनय किया है।