breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

राजभवन मे जन मिलन कार्यक्रम आयोजित,राज्यपाल ने सुनी समस्याएं, यथासंभव समाधान का आश्वासन


एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
देहरादून 09 अप्रैल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में आयोजित जन मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत आमजन की विभिन्न समस्याएं सुनीं और उनके यथासंभव समाधान का आश्वासन दिया। राजभवन में समय-समय पर पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों एवं आम नागरिकों की समस्याएं सुनने तथा उनका समाधान सुनिश्चित करने हेतु जन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। आज के जन मिलन में दूरस्थ जनपदों ऊधमसिंह नगर, पौड़ी सहित हरिद्वार व देहरादून आदि जिलों से 15 लोगों द्वारा अपनी-अपनी शिकायतें, समस्याएं राज्यपाल के सम्मुख रखीं जिनमें, पेंशन न मिलने, भूमि-विवाद एवं धोखाधड़ी, रोजगार दिलाए जाने से संबंधित, विभिन्न विकास कार्यों और आर्थिक सहायता व अन्य प्रकार की समस्याएं मुख्य रूप से थी। राज्यपाल ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उपस्थित शिकायत निवारण अधिकारी को निर्देश दिए कि संबंधित जिलाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को समस्याएं तत्काल प्रेषित की जाएं तथा शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को समाधान की स्थिति से अवगत कराने के भी निर्देश दिए गए। राज्यपाल ने कहा कि अधिकतर समस्याएं छोटी व सामान्य प्रकृति की हैं, जिनका समाधान समय पर न होने से आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसी समस्याओं का त्वरित और नियमानुसार निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। राज्यपाल ने आश्वस्त किया कि सभी प्रस्तुत समस्याओं का निश्चित समयावधि में समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।