एसीएस आनंद बर्धन बने उत्तराखंड के मुख्य सचिव, एक अप्रैल से संभालेंगे पदभार
एसीएस आनंद बर्धन बने उत्तराखंड के मुख्य सचिव, एक अप्रैल से संभालेंगे पदभार
आनंद बर्द्धन होंगे उत्तराखण्ड के नए मुख्य सचिव, शासनादेश जारी
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन को उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आनंद बर्द्धन एक अप्रैल को पदभार ग्रहण करेंगे। आनंद बर्द्धन 1992 बैच के अधिकारी हैं। उत्तराखंड की नौकरशाही में बर्द्धन वर्तमान में सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं।
एसीएस आनंद बर्धन बने उत्तराखंड के मुख्य सचिव। 1992 बैच के आईएएस अधिकारी आनंद बर्धन की छवि समर्पित, कर्मठ और विजनरी अधिकारी की है। उनके मार्गदर्शन में हरिद्वार कुंभ कुशलतापूर्वक संपन्न हुआ था।
